CAT 2025 का नोटिफिकेशन जारी! जानिए एग्जाम डेट, फीस और अप्लाई करने का पूरा तरीका

MBA का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर है! IIM कोझिकोड ने CAT 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देश की सबसे बड़ी मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा के लिए अब काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अगर आप IIM या अन्य टॉप B-Schools में एडमिशन चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं।

CAT 2025

CAT 2025 की एग्जाम डेट क्या है?

CAT 2025 की परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, और यह तीन शिफ्ट्स में होगी। यह पूरी तरह कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा जो कि देशभर के करीब 170 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

CAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?

रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 अगस्त 2025, सुबह 10 बजे
आखिरी तारीख: 13 सितंबर 2025, शाम 5 बजे
वेबसाइट: iimcat.ac.in

रजिस्ट्रेशन के समय आप अपनी 5 पसंदीदा शहरों का चयन कर सकते हैं। टेस्ट सेंटर का फाइनल अलॉटमेंट उपलब्धता के आधार पर होगा।

CAT 2025

CAT 2025 रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए: ₹1,300
बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹2,600

ध्यान दें, यह फीस नॉन-रिफंडेबल है और आपको यह सिर्फ एक बार ही भरनी होती है, चाहे आप कितने भी IIM या अन्य संस्थानों में अप्लाई करें।

कौन कर सकता है CAT 2025 के लिए आवेदन?

जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं और CAT की वेबसाइट पर दिए गए मिनिमम एकेडमिक क्वालिफिकेशन को पूरा करते हैं, वे इस परीक्षा के लिए योग्य हैं। लेकिन सिर्फ योग्यता होना शॉर्टलिस्ट होने की गारंटी नहीं है, क्योंकि हर IIM का अपना सेलेक्शन प्रोसेस होता है।

कौन-कौन से कॉलेज CAT स्कोर को स्वीकार करते हैं?

सभी 21 IIMs: अपने PGP और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में CAT स्कोर को मान्यता देते हैं
100+ अन्य मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स भी CAT स्कोर को एक्सेप्ट करते हैं

पूरा लिस्ट आप iimcat.ac.in पर देख सकते हैं।

भारत में शिर्ष सरकारी एमबीए कॉलेज। CLICK HERE

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

CAT 2025 का एडमिट कार्ड 5 नवंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

CAT 2025

CAT 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

CAT 2025 के रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें इंटरव्यू और अन्य सेलेक्शन स्टेप्स के लिए अलग से जानकारी दी जाएगी।

एक नजर में CAT 2025 की पूरी जानकारी

जानकारीविवरण
एग्जाम डेट30 नवंबर 2025
रजिस्ट्रेशन शुरू1 अगस्त 2025
आखिरी तारीख13 सितंबर 2025
एडमिट कार्ड5 से 30 नवंबर 2025
परीक्षा मोडकंप्यूटर-बेस्ड (170 शहरों में)
रिजल्टजनवरी 2026 (संभावित)
फीस (GEN/OBC)₹2,600
फीस (SC/ST/PwD)₹1,300

Expert Tips:

समय रहते आवेदन कर लें — आखिरी वक्त में वेबसाइट स्लो हो सकती है।
सटीक दस्तावेज और सही जानकारी भरें — एक गलती आपका साल खराब कर सकती है।
CAT की तैयारी के लिए अभी से मॉक टेस्ट देना शुरू करें।

Leave a comment